खेल की खबरें | पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय धावकों से विश्व रिले में अच्छे नतीजे की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत का 15 सदस्यीय मजबूत दल नसाउ में शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय विश्व एथलेटिक्स रिले बहामास 24 में दमदार प्रदर्शन के साथ तीनों श्रेणियों में पेरिस ओलंपिक का कोटा सुनिश्चित करना चाहेगा।
नसाउ (बहामास), तीन मई भारत का 15 सदस्यीय मजबूत दल नसाउ में शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय विश्व एथलेटिक्स रिले बहामास 24 में दमदार प्रदर्शन के साथ तीनों श्रेणियों में पेरिस ओलंपिक का कोटा सुनिश्चित करना चाहेगा।
भारतीय पुरुष चार गुणा 400 रिले टीम पिछले कुछ समय से सुर्खियां बटोर रही है। इस टीम ने तोक्यो ओलंपिक में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और इसके बाद पिछले अगस्त में बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप में अमेरिका के खिलाड़ियों को चुनौती दी।
टीम ने हांग्झोउ एशियाई खेलों में तीन मिनट 01:58 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पिछले साल के शानदार प्रदर्शन के बाद बुडापेस्ट में मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल और राजेश रमेश की भारतीय चौकड़ी द्वारा बनाए गए 2:59.05 सेकंड के राष्ट्रीय और एशियाई रिकॉर्ड को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
यह हालांकि इतना आसान नहीं होगा क्योंकि इस चौकड़ी का मौजूदा सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीन मिनट 05:71 सेकेंड रहा है। यह उनके हांगझोउ के प्रदर्शन से लगभग चार सेकेंड अधिक है।
ओलंपिक के लिए विश्व रिले प्रारूप के अनुसार शनिवार को प्रत्येक हीट में से दो शीर्ष टीमें फाइनल में पहुंचने के साथ पेरिस का टिकट पक्का करेगी।
भारत पुरुष, महिला और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर में टीमें उतरेगा। इसमें पुरुष चौकड़ी पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर पेरिस के लिए क्वालीफाई करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है।
भारत ने आठ सदस्यीय पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम यहां भेजी है, जिसमें एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमोज जैकब, मुहम्मद अनस याहिया, मुहम्मद अजमल और राजेश रमेश की चौकड़ी शामिल है।
टीम में 2018 जकार्ता एशियाई खेलों के मिश्रित रिले स्वर्ण पदक विजेता राजीव अरोकिया, नूह निर्मल टॉम, यशस पलाक्ष और अविनाश कृष्ण कुमार भी शामिल हैं।
अमोज, अरोकिया, निर्मल और अनस की चौकड़ी ने भी तोक्यो ओलंपिक में भी भाग लिया था। उन्होंने तीन मिनट और 00:25 सेकेंड के समय के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया था, लेकिन एशियाई रिकॉर्ड स्थापित करने और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए थे।
भारत ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा के लिए सात सदस्यीय अनुभवी टीम को भेजा है। इसका नेतृत्व कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता एमआर पूवम्मा करेंगी। टीम में विथ्या रामराज, ऐश्वर्या मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन की हांग्झोउ एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता खिलाड़ी भी है।
रूपल और ज्योतिका श्री दांडी टीम की अन्य सदस्य हैं।
हांग्झोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित टीम से भी काफी उम्मीदें होंगी।
पुरुषों की भारत की चार गुणा 400 मीटर में कुल 32 टीम मैदान में होंगी, जबकि महिलाओं की भारत की चार गुणा 400 मीटर में 27 टीम प्रतिस्पर्धा करेंगी। मिश्रित भारत की चार गुणा 400 मीटर में 30 टीम मैदान में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

