गुवाहाटी, 19 फरवरी असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान से दो और खनिकों के शव बुधवार को गोताखोरों ने बाहर निकाले। वे 44 दिन से खदान में लापता थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी।
इस बरामदगी के साथ ही, छह जनवरी को खदान में फंसे नौ खनिकों में से छह के शव ढूंढ लिए गए।
उमरंगशू की खदान में पानी निकालने का काम एक महीने से भी ज़्यादा समय से जारी है। गोताखोरों ने बुरी तरह सड़े-गले दो शव देखे और उन्हें बाहर निकाला।
अधिकारी ने बताया कि शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
छह जनवरी को खदान के अंदर नौ श्रमिक फंस गए थे और एक का शव दो दिन बाद बरामद किया गया था, जबकि तीन अन्य के शव 11 जनवरी को मिले थे।
सरकार ने उन चार खनिकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी है, जिनके शव पहले ही बरामद हो चुके हैं तथा खदान में फंसे लोगों के परिजनों को छह-छह लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY