आइजोल, 15 अगस्त मिजोरम में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) का कहर कम होने लगा है।
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक (पशुधन स्वास्थ्य) लालहिमथंगा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सुअरों की मौत के मामलों में कमी आई है।
उन्होंने कहा कि हालांकि हालात के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता और प्रकोप कभी भी बढ़ सकता है क्योंकि पूरा राज्य ही एएसएफ से प्रभावित हैं।
पिछले माह म्यांमा सीमा के पास जंगल में जंगली सुअर के कंकाल पाए गए थे। भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने हाल में पुष्टि की कि उनकी मौत एएसएफ से हुई है।
लालहिमथंगा ने कहा कि राज्य सरकार ने केन्द्र को अभी इस बेहद संक्रामक रोग के बारे में जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि सरकार केन्द्र को पत्र लिखकर अनुरोध करेगी कि एसएसएफ से बचाव के टीके वियतनाम से मंगाए जाएं।
पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार, 13 और सूअरों की रविवार को वायरस से मौत हो गयी। इस वर्ष फरवरी में एएसएफ की शुरुआत के बाद से अब तक 10,039 सूअरों की मौत हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY