काबुल, 23 अगस्त पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होने वाली एक दिवसीय श्रृंखला अब श्रीलंका की जगह पाकिस्तान में होगी।
तीन मैचों की श्रृंखला तीन सितंबर से हम्बनटोटा में होनी थी लेकिन अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल से व्यावसायिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार यह अफगानिस्तान की घरेलू श्रृंखला रहेगी।
साथ ही श्रीलंका में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण 10 दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है।
पाकिस्तान में श्रृंखला के आयोजन स्थल की घोषणा अभी नहीं की गई है।
टी20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के काम के बोझ के प्रबंधन के तहत कप्तान बाबर आजम सहित सभी प्रारूपों में खेलने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इस श्रृंखला से आराम दिए जाने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY