गोवा, तीन मार्च भाजपा सांसद और व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल ने सोमवार को कहा कि आटा मिलों को अपनी लागत कम करने और आपूर्ति श्रृंखला को कुशल बनाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी अपनानी चाहिए।
वह रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफएमएफआई) के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद खंडेलवाल ने आटा मिलों से उद्योग में कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव खंडेलवाल ने कहा कि गेहूं एक महत्वपूर्ण खाद्यान्न है, इसलिए आटा मिलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि रोलर फ्लोर मिल उद्योग बढ़ती लागत की चुनौती का सामना कर रहा है और इससे निपटने के लिए आधुनिक उपकरण और प्रौद्योगिकी को अपनाने की जरूरत है।
गेहूं बोर्ड के गठन की उद्योग की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए खंडेलवाल ने इसका समर्थन करने और वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष इसे उठाने का वादा किया। उन्होंने साथ ही फेडरेशन से प्रस्तावित गेहूं बोर्ड का खाका तैयार करने को कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY