मुंबई, 13 जून महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री एवं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने हृदय की गंभीर समस्या के साथ जन्मीं छह दिन की एक बच्ची के इलाज के लिये शनिवार को एक लाख रुपये दिये।
बच्ची को जन्म से ही तीन ‘हार्ट ब्लॉकेज’ हैं। ऐसा होने पर दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के धारावी में 17 नए मरीज पाए गए: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
युवा सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि पड़ोस के नवी मुंबई के आइरोली नगर निगम अस्पताल में जन्मीं बच्ची को मुलंद स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि युवा सेना के पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में ठाकरे को अवगत कराया गया, जो शिवसेना की युवा शाखा के प्रमुख हैं।
ठाकरे का शनिवार को जन्म दिन भी है और वह अब 30 वर्ष के हो गये हैं।
युवा सेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि ठाकरे ने बच्ची के पिता अब्दुल अंसारी को वित्तीय सहायता के रूप में एक लाख रुपये दिये और उन्हें इलाज का सारा खर्च उठाने का भरोसा भी दिलाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY