देश की खबरें | अभिनेत्री मिष्ठी मुखर्जी का निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार अक्टूबर अभिनेत्री मिष्ठी मुखर्जी का शुक्रवार को गुर्दो के काम करना बंद करने के कारण निधन हो गया।

उनके प्रचार-प्रसार का जिम्मा संभालने वाली कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। वह करीब तीस साल की थीं ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी LJP.

मुखर्जी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2012 में रणवीर शौरी की फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने 'अतिथि कलाकार के रूप में अभिनय किया था ।

मुखर्जी के प्रचारक के अनुसार अभिनेत्री ने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | Farm Bill Row 2020: राहुल गांधी का 6 अक्टूबर को हरियाणा दौरा, कांग्रेस ने कृषि बिल के विरोध में मोदी सरकार को घेरने के लिए विधायकों के साथ की बैठक.

बयान में बताया गया, '' कई फिल्मों और संगीत वीडियो में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली मिष्ठी मुखर्जी का निधन हो गया। कीटो डाइट की वजह से बेंगलुरु में उनके गुर्दो ने काम करना बंद कर दिया था। शुक्रवार रात में उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेत्री बेहद दर्द में थीं। दुर्भाग्यपूर्ण क्षति। उनकी आत्मा को शांति मिले।''

उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया। उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)