देश की खबरें | अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री आठवले की पार्टी में शामिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 26 अक्टूबर प्रसिद्ध फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की अगुवाई वाली रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आठवले) में शामिल हो गयीं। पायल को पार्टी की महिला इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया है ।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पायल कुछ अन्य लोगों के साथ आरपीआई अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कहा- ऐसे सीएम को एक और मौका क्यों दें, जिसने लोगों को रोजगार नहीं दिया और गरीबी नहीं हटाई.

उन्होंने बताया कि पायल को पार्टी की महिला शाखा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर आठवले ने कहा कि पायल एवं अन्य लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा ।

यह भी पढ़े | सावधान! दिल्ली में फिर आ सकता है कोरोना का पीक, जानिए कारण.

आठवले ने यह भी कहा कि कश्यप जल्दी ही गिरफ्तार किये जायेंगे। हालांकि, कश्यप ने पायल के आरोपों का लगातार खंडन किया है।

उन्होंने कहा, ''मैंने उन्हें बताया कि आरपीआई (ए) बाबा साहेब आम्बेडकर की पार्टी है। यह समाज के सभी वर्गों के लोगों की मदद करती है चाहे वे दलित, आदिवासी, अन्य पिछड़ा वर्ग, ग्रामीण या झुग्गी में रहने वाले लोग हों। अगर आप पार्टी में शामिल होती हैं तो आरपीआई को एक अच्छा चेहरा मिलेगा। मेरी उनके साथ इस पर चर्चा के बाद वह पार्टी में शामिल होने के लिये तैयार हो गयीं।''

पायल ने कहा कि देश के लिये कुछ करने के मकसद से वह आरपीआई (ए) में शामिल हुयी हैं और कश्यप के साथ लड़ाई में उनका समर्थन करने के लिये उन्होंने आठवले को धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)