"मुझे पता था 38 रन चाहिये, मैं उस रात सोने गया तो..." भारत के खिलाफ 10000 पूरा करने से चुकने पर बोले स्टीव स्मिथ

सिडनी में अपने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में दस हजार टेस्ट रन पूरे करने से एक रन से चूके आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन पूरे करना अलग ही बात है और भारत के खिलाफ उनके दिमाग में यह आंकड़ा घूमता रहा.

Steve Smith (Photo: X)

सिडनी, 14 जनवरी: सिडनी में अपने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में दस हजार टेस्ट रन पूरे करने से एक रन से चूके आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन पूरे करना अलग ही बात है और भारत के खिलाफ उनके दिमाग में यह आंकड़ा घूमता रहा. स्मिथ को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये 38 रन की जरूरत थी लेकिन भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में वह 37 रन ही बना सके. आस्ट्रेलिया ने वह टेस्ट छह विकेट से जीतकर एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की.

यह भी पढें: मुंबई रणजी टीम के साथ वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने किया अभ्यास, सामने आया वीडियो

स्मिथ ने ‘सेन 1170 ब्रेकफास्ट’ शो पर कहा ,‘‘ मैं आंकड़ों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता लेकिन 10000 रन अलग बात है. ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे दिमाग में घूम रहा था. मैच से पहले मीडिया इस बारे में इतनी बात कर रहा था क्योंकि मैं उस आंकड़े के करीब था’’ ‘नंबर 38’ स्मिथ के दिमाग में इतना चल रहा था कि उन्होंने मजाक में कहा कि वह जोश हेजलवुड से हमेशा इसे जोड़कर देखेंगे क्योंकि हेजलवुड का जर्सी नंबर 38 है.

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पता था कि मुझे 38 रन चाहिये. मैं उस रात सोने गया तो हेजलवुड की शर्ट का पीछे का हिस्सा मुझे दिख रहा था क्योंकि उस पर 38 लिखा है. यह अजीब था क्योंकि यह मेरे दिमाग में लगातार घूम रहा था. खुशी की बात यह है कि हम मैच जीतने में सफल रहे लिहाजा यह मायने नहीं रखता था.’’

आस्ट्रेलियाई टीम अब दो टेस्ट की श्रृंखला के लिये श्रीलंका का दौरा करेगा जिसका पहला टेस्ट 29 जनवरी से गॉल में खेला जायेगा. स्मिथ ने कहा ,‘‘ सिडनी में अपने दोस्तों और परिवार के सामने इस आंकड़े तक पहुंचना शानदार होता लेकिन ऐसा हुआ नहीं. मैने कभी सोचा नहीं था कि कैरियर में इस मुकाम तक पहुंच सकूंगा लेकिन यह सपना सच होने जैसा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 2nd Test Match Key Players To Watch: गकेबेर्हा में आज सीरीज बचाने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia 2nd Test Match Preview: गकेबेर्हा में आज होगा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड