नयी दिल्ली, 23 दिसंबर वित्तीय सेवा प्रदाता अबंस होल्डिंग्स को शेयर बाजार में सूचीबद्धता के दिन शुक्रवार को करीब 20 प्रतिशत का भारी नुकसान उठाना पड़ा।
बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 270 रुपये पर ही सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 19.98 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 216.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 273 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। लेकिन कारोबार के अंत में यह भी 19.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 218.40 रुपये पर बंद हुआ।
बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,083.40 करोड़ रुपये का रहा।
कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 1.10 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 256 से 270 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY