देश की खबरें | ‘आप’ सरकार के कार्यकाल पर श्वेत पत्र लाएंगे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 24 मार्च दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी में शासन कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्व सरकार के कार्यकाल पर एक ‘‘श्वेत पत्र’’ पेश करेगी।

गुप्ता ने विधानसभा सत्र के दौरान दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान यह बात कही।

आठवीं दिल्ली विधानसभा का पहला बजट सत्र शुरू हो चुका है। इससे पहले गुप्ता ने दिन में कैग रिपोर्ट पेश की, जिसमें डीटीसी के वित्तीय और परिचालन के संबंध में चर्चा किए जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण जल्द ही पेश किया जाएगा क्योंकि विभिन्न विभागों में ऑडिट अब भी जारी है।

वित्त विभाग भी संभाल रहीं मुख्यमंत्री गुप्ता दिल्ली में मंगलवार को 26 साल से अधिक समय बाद भाजपा सरकार का विधानसभा में बजट पेश करेंगी।

पांच दिवसीय बजट सत्र सोमवार सुबह पारंपरिक ‘‘खीर’’ समारोह के साथ शुरू हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)