देश की खबरें | ‘आप’ नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी।

मान सोमवार को 49 वर्ष के हो गये।

मान को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे छोटे भाई एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ जीवन, लम्बी उम्र एवं पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए और शक्ति दें।’’

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाबियों के प्रिय नेता भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई।’’

पंजाब की मंत्री बलजीत कौर ने मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनकी ईमानदार दूरदर्शी सोच की बदौलत पंजाब फिर से एक खुशहाल एवं समृद्ध राज्य बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं ‘आप’ नेता अमन अरोड़ा ने पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर मान के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)