Aadhar Housing Finance: आधार हाउसिंग फाइनेंस का 3,000 करोड़ रुपये का 8 मई को खुलेगा IPO, 1000 करोड़ के नए शेयर किए जाएंगे जारी
Credit - FB

नयी दिल्ली, एक मई प्रमुख निजी इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन समर्थित आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का 3,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आठ मई को खुलकर 10 मई को बंद होगा.भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा कराए गए आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, एंकर (बड़े) निवेशक सात मई को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे.

आईपीओ के तहत 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और ब्लैकस्टोन ग्रुप इंक की सहयोगी कंपनी बीसीपी टोप्को 7 प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 2,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी.फिलहाल आधार हाउसिंग में बीसीपी टोप्को की 98.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है और आईसीआईसीआई बैंक की 1.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है. यह भी पढ़े :EPFO Advance for House Construction: ईपीएफओ करेगा आपके सपनों को पूरा! घर बनाने या रिनोवेट कराने के लिए देगा एडवांस, जानें क्या है पात्रता

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली राशि में से 750 करोड़ रुपये का इस्तेमाल भविष्य की पूंजीगत जरूरतों के लिए करेगी.आधार हाउसिंग फाइनेंस को आईपीओ के लिए इसी महीने सेबी से मंजूरी मिली थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)