एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक ने आत्हत्या की, सुसाइड नोट में यातायात पुलिस पर लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 24-वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। युवक नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने के बाद से परेशान था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक ने आत्हत्या की, सुसाइड नोट में यातायात पुलिस पर लगाया आरोप

ठाणे, 29 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 24-वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। युवक नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने के बाद से परेशान था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले मनीष उत्तेकर नामक युवक ने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट साझा किया, जिसमें उसने यातायात पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने इन आरोपों से इनकार कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि शहर के वागले एस्टेट इलाके में रहने वाले उत्तेकर ने शुक्रवार दोपहर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, उत्तेकर चाहता था कि यातायात पुलिस नशे में गाड़ी चलाने के मामले में उसके खिलाफ नरमी बरते, क्योंकि इससे उसका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू किये जाने के बारे में पता चलने के बाद से वह परेशान था।

पुलिस के अनुसार, उत्तेकर ने सुसाइड नोट में शहर की कोपरी यातायात पुलिस के कर्मियों- "पुष्पक और सुधाकर" को दोषी ठहराया है।

पुलिस उपायुक्त डॉ. विनय राठौड़ ने कहा, "नशे में गाड़ी चलाने के मामले में अदालत भेजना आवश्यक होगा। यातायात कार्यालय में जुर्माना वसूलकर किसी को छोड़ने का सवाल नहीं उठता है।''

राठौड़ ने कहा, "कोपरी इकाई में पुष्पक और सुधाकर नाम का कोई कर्मचारी नहीं है।"

अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर श्रीनगर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).