Jaipur Shocker: महिला और उसके दो बच्चों की चाकू से गोदकर हत्या की

राजधानी जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को एक महिला और उसके दो बच्चों की एक हमलावर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

(Photo Credit : X)

जयपुर, 29 नवंबर: राजधानी जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को एक महिला और उसके दो बच्चों की एक हमलावर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ज्ञान चंद्र यादव ने बताया कि झालाना स्थित खटीकों के मोहल्ले में बुधवार शाम को एक हमलावर ने एक महिला और उसके दो बच्चों को घर में घुस कर चाकू से गोदकर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि कि एफएसएल टीम से घटनास्थल का मुआयना करवाया जा रहा है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है और एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध के यहां आने के मकसद के बारे में भी जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुमन बिष्ट (25) और उसके बेटे जिव्यांश (5) और अवयांश (2) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि हमलावर की तलाश की जा रही है. महिला और बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Karnataka Shocker: कर्नाटक के हुब्बल्ली में मोबाइल न मिलने पर 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस ने अभिभावकों के जारी की ये सलाह

Mumbai Traffic Row: मुंबई में मंत्री गिरीश महाजन से भिड़ने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज, वर्ली इलाके में ट्रैफिक जाम को लेकर हुआ था विवाद; VIDEO