कोलकाता, 12 अक्टूबर कोलकाता के चितपोर इलाके में सोमवार को तीन मंजिले एक गोदाम में भीषण आग लग गयी। गोदाम में प्लास्टिक के सामान भरे हुए थे।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और गोदाम में कुछ लोग फंस गए थ, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया था।
यह भी पढ़े | Sarat Kumar Kar Dies: ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित.
आग की जानकारी दोपहर में मिली। हालांकि इसके कारण का अब तक पता नहीं लग सका है।
आग के कारण नगर के रवीन्द्र सरनी इलाके में यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY