देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में एआईएमआईएम के एक बड़े नेता और कई पदाधिकारी तृणमूल में शामिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 23 नवंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल- मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की पश्चिम बंगाल इकाई के नेता अनवर पाशा सोमवार को यह दावा करते हुए अपने साथियों के साथ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये कि उनकी मूल पार्टी वोटो का ध्रुवीकरण कर बस भाजपा को मदद पहुंचाने का काम कर रही है।

पाशा ने आरोप लगाया कि लोगों का एक वर्ग धर्म का इस्तेमाल करके देश को विध्वंस की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पश्चिम बगाल पर नजर गड़ाये हुए लोगों , चाहे उन्होंने भगवा पहन रखा हो या हरा, को जान लेना चाहिए कि ऐसे बांटने वालों की इस राज्य में कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में पिछले 24 घंटे में 137 नए केस, 5 की मौत: 23 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ एआईएमआईएम ने बिहार में वोटों के ध्रुवीकरण में भूमिका निभायी और वहां भाजपा को सरकार बनाने में मदद पहुंचायी लेकिन ऐसा बंगाल में नहीं होगा। ’’

पाशा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की 30 फीसद जनसंख्या मुसलमान है और बिहार में जो भी राजनीतिक घटनाक्रम हुआ, उसे इस राज्य में नहीं दोहराया जा सकता है।

यह भी पढ़े | आईएमए पोंजी घोटाला: CBI ने पूर्व कांग्रेस नेता आर रोशन बेग को किया गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा.

मंत्री द्वय ब्रत्य बसु और मोली घाटक ने पाशा का तृणमूल कांग्रेस में स्वागत किया।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के विषय पर वहां के अपने नेताओं के साथ चर्चा करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)