देश की खबरें | अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में एक नाबालिग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

(प्रादे 143 शीर्षक और कॉपी में आवश्यक सुधार के साथ रिपीट)

भोपाल/शिवपुरी, सात अगस्त मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे में देश के संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में एक नाबालिग को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | कोझिकोड विमान हादसे पर पीएम मोदी ने केरल के सीएम से की बात, लिया हालात का जायजा: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में 15 वर्षीय एक किशोर को पुलिस ने शुक्रवार को पिछोर से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि वह इस प्रतिमा के पास सब्जी का ठेला लगाता है।

यह भी पढ़े | Air India Express Aircraft From Dubai Overshoots Runway at Calicut Airport in Kozhikode, Crashes Into Valley: केरल में कोझिकोड में रनवे पर फिसलकर दो टुकड़ों में टूटा एयर इंडिया का विमान, पायलट समेत 3 की मौत, देखें VIDEO.

चंदेल ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।

इसी बीच, प्रतिमा खंडित होने की घटना से व्यथित होकर भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को इसे खुद ही ठीक करवाने की पेशकश की है।

सिंधिया ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं ही खंडित प्रतिमा को ठीक करवा दूंगा और यदि नई मूर्ति लगवानी है तो मैं इसे पूरी गरिमा एवं सम्मान के साथ लगवा दूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)