विदेश की खबरें | म्यामां चुनाव एवं सू ची की संभावित जीत पर एक नजर

म्यामां के पांच करोड़ 60 लाख लोगों में से तीन करोड़ 70 लाख से अधिक लोग अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे । देश की 90 से अधिक पार्टियों ने संसद के ऊपरी और निचले सदन के लिये उम्मीदवार उतारे हैं ।

म्यामां में 2015 में हुये चुनाव में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की जबरदस्त जीत के साथ देश से 50 साल के सैन्य अथवा सैन्य निर्देशित शासन का अंत हुआ था ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: फ्रांस में COVID19 के 60 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, 828 संक्रमितों की हुई मौत.

उन चुनावों को बहुत हद तक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष माना गया था लेकिन उसमें एक अपवाद था । सेना ने 2008 में संविधान तैयार किया था जिसके अनुसार संसद की 25 फीसदी सीट स्वत: सेना को मिल जाती हैं जो संवैधानिक बदलाव को अवरूद्ध करने के लिये पर्याप्त हैं।

देश में लहर सू ची की पार्टी की है और वह जीत सकती है, हालांकि बहुमत कम मिलने के आसार हैं । सू ची देश में अब तक की सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी का देश भर में मजबूत नेटवर्क है ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: ब्रिटेन में दर्ज किए गए COVID19 के 23,287 मामले दर्ज, एक दिन में 355 संक्रमितों की हुई मौत.

हालांकि एनएलडी की आलोचना होती है कि उसके पास दृष्टिकोण नहीं है और यह कि वह सैन्य शासन की ही भांति अपने आलोचकों से निपटने के लिए अदालत का सहारा लेती है।

एपी रंजन शाहिद शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)