देश की खबरें | बेंगलुरु में यातयात नियम तोड़ने के लिए एक व्यक्ति पर 42,500 रुपये का जुर्माना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 30 अक्टूबर यातायात नियमों का आदतन उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति को तब झटका लगा जब शुक्रवार को पुलिस ने उस पर 42,500 रुपये का जुर्माना ठोंक दिया।

दैनिक जांच के दौरान एक उप निरीक्षक ने शहर के मदिवाला क्षेत्र के निवासी अरुण कुमार को रोका।

यह भी पढ़े | 15,000 Pilgrims Allowed In Vaishno Devi Daily: रोजाना 15 हजार तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी के कर पाएंगे दर्शन, इन नियमों का पालन अनिवार्य.

छानबीन में पुलिस अधिकारी को पता चला कि कुमार पर यातयात नियम तोड़ने के 77 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि कुमार को सभी 77 उल्लंघन के मामलों को मिलाकर तत्काल दो मीटर लंबा चालान पेपर काट कर थमा दिया गया।

यह भी पढ़े | WEF on COVID: डब्ल्यूईएफ प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक वैश्विक प्रयास के लिये भारत महत्वपूर्ण स्तम्भ.

जांच में यह भी पता चला कि कुमार ने बीस हजार रुपये में सेकंड हैंड स्कूटर खरीदा था।

पुलिस ने कहा कि उसका स्कूटर जब्त कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)