देश की खबरें | डिग्री मिलने से कुछ दिन पहले ही अमेरिका में हिट-एंड-रन में आंध्र की छात्रा की मौत

गुंटूर (आंध्र प्रदेश), 18 अप्रैल अमेरिका में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही गुंटूर की एक छात्रा की टेक्सास के डेंटन सिटी में हिट-एंड-रन की घटना में मौत हो गई।

वह अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही थी। शुक्रवार को उसके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

वी. दीप्ति 12 अप्रैल को कैरिल अल लागो ड्राइव के 2300 ब्लॉक के पास पैदल जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे और उसकी सहेली स्निग्धा को टक्कर मार दी।

स्निग्धा भी गुंटूर जिले की ही रहने वाली है।

दीप्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं और 15 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। स्निग्धा की सर्जरी हो रही है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दीप्ति के इस साल मई में डिग्री प्राप्त करने की उम्मीद थी। उसकी मां ने बृहस्पतिवार को उससे बात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)