विदेश की खबरें | नवेलनी के कमरे से नर्व एजेंट के निशान वाली बोतल मिली थी: सहयोगियों ने किया दावा

नवेलनी 20 अगस्त को साइबेरिया से मास्को आते समय विमान में बीमार पड़ गये थे और उन्हें जर्मनी ले जाया गया जहां वह दो सप्ताह तक कोमा में रहे। उनकी टीम के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि जहर दिये जाने की इस घटना में क्रेमलिन सरकार शामिल है जबकि रूसी अधिकारियों ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया था।

नर्व एजेंट एक खतरनाक केमिकल होता है।

यह भी पढ़े | Indonesia: मास्क पहनने से मना करने वाले आठ लोगों को दी गई कब्र खोदने की सजा.

नवेलनी ने बर्लिन के चेरिते अस्पताल में अपने बिस्तर से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों को गले लगाये हुए थे।

उन्होंने पोस्ट में कहा था, ‘‘मैं अभी भी अपने दम पर लगभग कुछ भी नहीं कर सकता, लेकिन कल मैं पूरे दिन अपने दम पर सांस लेने में कामयाब रहा।’’

यह भी पढ़े | नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, कहा- हम दोनों अपने देशों को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना रखेंगे जारी.

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को बर्लिन की अपनी प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया था।

उन्होंने पिछले सप्ताह एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा था कि रूसी अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच की है और जांचकर्ताओं को पूरी तरह से आपराधिक जांच शुरू करने से पहले उन्हें जहर दिये जाने के सबूतों को देखने की जरूरत है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)