देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 89 नये मामले, गुजरात में 27 मरीज सामने आये

चेन्नई/अहमदाबाद, सात मई तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नये मामले सामने आये, जिसके साथ ही मामलों की कुल संख्या बढ़कर 34,54,306 तक पहुंच गई। हालांकि, इस अवधि में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

बुलेटिन के मुताबिक, तमिलनाडु में अब तक कोविड-19 के 38,025 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके मुताबिक, तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मुक्त होने के बाद 64 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जबकि राज्य में फिलहाल 499 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक 34,15,782 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

वहीं, गुजरात में शनिवार को संक्रमण के 27 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,24,470 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस घातक वायरस के कारण एक मरीज की मौत हो गई, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 10,944 तक पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 मरीज संक्रमणमुक्त हुए और अब तक राज्य में 12,13,401 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि गुजरात में फिलहाल 125 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)