देश की खबरें | नोएडा में कोरोना वायास संक्रमण के 85 नए मामले, गाजियाबाद में 101 मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा/ गाजियाबाद, 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आए।

वहीं, गाजियाबाद में संक्रमण के 101 नए मामलों के साथ ही जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,541 तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में 468 नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12684 हुई: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही जनपद में अब तक 4,637 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की संक्रमण की वजह से अब तक जनपद गौतम बुद्ध नगर में 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | चेन्नई: ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्बैया शनमुगम पर महिला ने घर के दरवाजे पर पेशाब करने का लगाया, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 81 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी है जिसके साथ ही 3,700 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 897 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

वहीं, उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, गाजियाबाद में कोविड-19 के 96 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। संक्रमणमुक्त होने के बाद अब तक 3,564 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक, गाजियाबाद में फिलहाल 913 मरीज उपचाराधीन हैं।

गाजियाबाद में अब तक इस घातक वायरस के कारण 64 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)