देश की खबरें | प्रयागराज में कोरोना से 74 व्यक्ति संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 30 नवंबर उत्तर प्रदेश जिले के प्रयागराज में सोमवार को 74 व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिससे यहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 26,608 पहुंच गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि सोमवार को कोरोना से एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई।

यह भी पढ़े | Taj Mahal के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर ASI का नया नियम, अब एक बार में बड़ों के लिए 5 और बच्चों के लिए सिर्फ 3 टिकट ही करा सकेंगे बुक.

उन्होंने बताया कि सोमवार को 16 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दी गई और अभी तक 6,357 व्यक्तियों को सफल उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

डाक्टर सहाय ने बताया कि सोमवार को 74 लोगों ने घर में पृथक-वास पूरा किया और अभी तक कुल 19,029 लोग घर में पृथक-वास पूरा कर चुके हैं।

यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: देव दीपावली उत्‍सव में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- हमारे लिए विरासत का मतलब देश की धरोहर.

उन्होंने बताया कि यहां अब तक कोविड-19 से 343 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

– राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)