देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 35,744 हो गए।
पुडुचेरी, सात नवंबर पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 35,744 हो गए।
इसके साथ ही कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 601 पर पहुंच गई।
यह भी पढ़े | ISRO के नाम एक और कीर्तिमान, श्रीहरिकोटा से PSLV-C49 की सफल लॉन्चिंग- देखें विडियो.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए।
पुडुचेरी में 58, कराईकल और यनम क्षेत्रों में दो-दो तथा माहे में 11 मामले सामने आए।
निदेशक ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 494 मरीज ठीक हो गए।
संघ शासित प्रदेश में अभी 1,212 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 33,931 मरीज ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

