देश की खबरें | 71 फीसदी झुलसी और कोविड-19 से संक्रमित महिला ठीक हुई: अस्पताल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 21 जुलाई अहमदाबाद में 71 फीसदी झुलसी और कोविड-19 से संक्रमित 23 वर्षीय महिला पूरी तरह से ठीक हो गई है। महिला को दो महीने तक संघर्ष करना पड़ा जिस दौरान उसकी कुछ सर्जरी भी की गई। इस महिला का मामला दुर्लभ है। यह जानकारी अहमदाबाद के एक सरकारी अस्पताल ने दी।

महिला को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

यह भी पढ़े | बिहार: MLC सुनील कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना इलाज के पटना एम्स थे भर्ती.

अहमदाबाद स्थित एसवीपी अस्पताल में महिला का इलाज किया गया। अस्पताल की ओर से दावा किया गया कि यह दुनिया में अपनी तरह का पहला ऐसा मामला था जिसमें महिला बुरी से झुलसने और कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो गई। यह दोनों ही स्थितियां जान के लिए खतरनाक थीं।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी जानकारी के अनुसार, यह दुनिया की पहली ऐसी मरीज है जिसने दो समस्याओं का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है - कोविड-19 संक्रमण और बर्न्स (झुलसना)। हमें ऐसे किसी अन्य मामले की जानकारी आनलाइन नहीं मिल पायी।’’

यह भी पढ़े | मुंबई के कूपर अस्पताल में मरीज की मौत, नाराज रिश्तेदारों का हंगामा, देखें वीडियो.

अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि एक बच्चे की मां गत नौ मई को अपने घर में खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो कोरोना वायरस देखभाल के लिए एक निर्दिष्ट अस्पताल है। वह 11 मई को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई।

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘उसकी दो बार सर्जरी की गई और 14 बार खून चढ़ाया गया। पूरी तरह से ठीक होने के बाद उसे आज (मंगलवार) छुट्टी दे दी गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)