नयी दिल्ली, 23 जुलाई कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सात मई को सरकार के वंदे भारत अभियान शुरू करने के बाद से विदेश से 7.88 लाख से अधिक भारतीय लौटे हैं। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वंदे भारत अभियान के चौथे चरण के तहत अब तक कुल 1,197 उड़ानों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया, जिनमें 945 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 252 फीडर उड़ानें शामिल हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र: एक दिन में आए COVID-19 के 9 हजार 895 नए मामले, 298 लोगों की हुई मौत.
उन्होंने कहा, ‘‘ये उड़ानें एअर इंडिया समूह, इंडिगो, स्पाइस जेट, गो एयर (एयरलाइनों) द्वारा परिचालित की जा रही हैं। ये उड़ानें भारत में 34 हवाईअड्डों पर पहुंचेंगी। ये 29 देशों से आ रही हैं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘इनमें 694 उड़ानें 22 जुलाई तक भारत पहुंच गई हैं, जिनमें लगभग एक लाख लोग आए हैं। ’’
यह भी पढ़े | आजमगढ़ में मासूम बच्चीयों का रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार.
प्रवक्ता ने कहा कि चौथा चरण दो अगस्त तक जारी रहेगा। उस वक्त तक करीब 80,000 और लोगों के लौटने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, ‘‘22 जुलाई तक 7,88,217 भारतीय लौटे हैं। 1,03,976 भारतीय नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से स्थल सीमा के रास्ते आये हैं। ’’
प्रवक्ता ने कुछ देशों के साथ उड़ानों के लिये किये गये द्विपक्षीय समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि 22 जुलाई से 31 अगस्त के बीच एअर इंडिया अमेरिका(न्यूयार्क, शिकागो, वाशिंगटन, न्यू जर्सी और सैन फ्रांसिस्को) के लिये 30 उड़ानें, जर्मनी (फ्रैंकफर्ट) के लिये एक हफ्ते में चार उड़ानें और फ्रांस (पेरिस) के लिये तीन उड़ानें परिचालित करेगा।
किर्गिस्तान से भारतीयों की वापसी के बारे में श्रीवास्तव ने कहा कि अतिरिक्त उड़ानों के लिये कार्यक्रम निर्धारित किया जा रहा है।
श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘वंदे भारत का मौजूदा चरण जब संपन्न होगा, तब हम 88 उड़ानें परिचालित कर चुके होंगे जिनमें करीब 13,600 भारतीय नागरिक वापस आएंगे तथा इनमें छात्र भी शामिल हैं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY