ताजा खबरें | जनवरी से अब तक अमेरिका से 636 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 28 मार्च सरकार ने शुक्रवार को कहा कि जनवरी 2025 से अब तक 636 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से भारत निर्वासित किया गया है।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से 341 विशेष उड़ानों से आए, 55 वाणिज्यिक उड़ानों से पनामा के रास्ते आए और 240 अलग-अलग वाणिज्यिक उड़ानों से आए।’’

तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान ने सवाल किया था कि क्या सरकार ने अमेरिका से 18,000 अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस लाने की पेशकश की है?

सिंह ने कहा, ‘‘यह सभी देशों का दायित्व है कि यदि उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रहते पाए जाते हैं तो उन्हें वापस ले जाएं। हालांकि, यह उनकी राष्ट्रीयता के स्पष्ट सत्यापन के अधीन है। यह ऐसी नीति नहीं है जो केवल भारत द्वारा अपनाई जाती है। यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों में आम तौर पर स्वीकृत सिद्धांत है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘जनवरी, 2025 से अब तक, कुल 636 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से भारत भेजा गया है। इनमें से 341 चार्टर्ड उड़ानों से आए, 55 वाणिज्यिक उड़ानों से पनामा के माध्यम से आए और 240 अलग-अलग वाणिज्यिक उड़ानों से आए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)