देश की खबरें | महाराष्ट्र में 6.89 लाख की कीमत का गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, छह दिसंबर खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक परिसर में छापेमारी कर 6.89 लाख रुपये के मूल्य का गुटखा तथा अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किये हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- किसानों के धैर्य का इम्तिहान ना ले सरकार, जल्द उनकी मांगे माने.

एफडीए के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार दोपहर यहां कसारवडावली इलाके में सुनील कुमार गुप्ता (31) नामक व्यक्ति के कमरे की तलाशी ली।

एफडीए के एक अधिकारी ने कहा कि जब्त किये गए प्रतिबंधित सामान में गुटखे की कई किस्में, पान मसाला तथा अन्य तंबाकू उत्पाद शामिल हैं, जिनकी कीमत 6,89,526 रुपये है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के ‘भारत बंद’ को कांग्रेस का समर्थन, सीएम अशोक गहलोत ने कहा- हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है.

उन्होंने कहा गुप्ता कुछ दुकानदारों तथा अन्य विक्रेताओं को इस सामान की आपूर्ति करता था।

महाराष्ट्र में 2012 से गुटखे तथा तंबाकू की बिक्री तथा सेवन पर प्रतिबंध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)