एजेंसी न्यूज

Bird Flu: पंजाब के मोहाली में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद 53,000 पक्षियों को मारा जाएगा

पंजाब के मोहाली में कुछ पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद दो पॉल्ट्री फार्म के करीब 53,000 पक्षियों को मारा जायेगा.

Bird Flu: पंजाब के मोहाली में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद 53,000 पक्षियों को मारा जाएगा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

चंडीगढ़, 21 जनवरी: पंजाब के मोहाली में कुछ पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद दो पॉल्ट्री फार्म के करीब 53,000 पक्षियों को मारा जायेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. मोहाली के डेरा बस्सी इलाके के बेहरा गांव में स्थित दो पॉल्ट्री फार्म से लिये गये नमूनों की जांच रिपोर्ट भोपाल से बुधवार को मिली थी, जिनमें एच 5 एन 8 की पुष्टि हुयी है. पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी के जंजुआ ने बताया, ‘‘आज शाम या कल से 53 हजार पक्षियों को मारने का काम शुरू हो जायेगा.’’

केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार संक्रमित फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में स्थिति पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों को मारना पड़ता है. अधिकारी ने बताया कि एक किलोमीटर के दायरे में इन दोनों पॉल्ट्री फार्म के अलावा और कोई पॉल्ट्री फार्म नहीं है. उन्होंने बताया कि इसके लिये विभाग ने 25 टीमें गठित की है । उन्होंने बताया कि इन पक्षियों को मारने के बाद दफना दिया जायेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).