देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 520 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 520 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संघ शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,112 हो गई।
पुडुचेरी, 22 अगस्त पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 520 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संघ शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,112 हो गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या 151 पर पहुंच गई।
निदेशक ने कहा कि अब तक संक्रमण के कुल 10,112 मामले सामने आ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अभी पुडुचेरी में कोविड-19 के 3,654 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 6,307 मरीज ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की दर 1.49 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 62.37 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

