अधिकारियों ने बताया कि यह हमला इसी नाम के क्षेत्र की राजधानी पोल्टावा शहर में हुआ।
पोल्टावा रूस की सीमा से लगभग 110 किलोमीटर (70 मील) और कीव से लगभग 350 किलोमीटर (200 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
अब से 900 दिन से अधिक पहले 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू होने के बाद से यह हमला रूसी सेना द्वारा किए गए सबसे घातक हमलों में से एक प्रतीत होता है।
जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘संचार संस्थान की एक इमारत आंशिक रूप से नष्ट हो गई। लोगों ने खुद को मलबे के नीचे पाया। कई लोगों को बचा लिया गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बचाव अभियान में सभी आवश्यक सेवाएं शामिल हैं।’’
जेलेंस्की ने कहा कि जो कुछ हुआ उसकी उन्होंने ‘‘पूर्ण और त्वरित जांच’’ के आदेश दिए हैं।
उन्होंने और ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया।
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई हमले की चेतावनी जारी होने के तुरंत बाद मिसाइलों से तब हमला हुआ जब कई लोग आश्रय के लिए बंकरों की ओर जा रहे थे। इसने हमले को ‘‘बर्बर’’ करार दिया।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल और चिकित्सकों ने 25 लोगों को बचाया, जिनमें से 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY