मध्य दिल्ली के अस्पतालों में आंधी-तूफान से घायल होने के 40 मामले सामने आए

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम आए तेज आंधी-तूफान के बाद मध्य दिल्ली के अस्पतालों में इस कारण घायल होने के कम से कम 40 मामले सामने आए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Rain (Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 31 मई : राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम आए तेज आंधी-तूफान के बाद मध्य दिल्ली के अस्पतालों में इस कारण घायल होने के कम से कम 40 मामले सामने आए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. दिल्ली सरकार के लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में सोमवार को तूफान के कारण घायल लोगों के 15 मामले सामने आए. एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने कहा "तीन-चार ऐसे लोग थे जिन्हें उनके वाहनों पर पेड़ गिरने के कारण हड्डी टूटने संबंधित समस्या का सामना करना पड़ा.

कुछ लोगों को चोटें इसलिए आईं क्योंकि उनके वाहनों (विंडशील्ड या खिड़की) के शीशे पेड़ के गिरने से टूट गए, जबकि कुछ लोगों के सिर में चोट लगी. हालांकि, उनमें से किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है.'' उन्होंने बताया कि 15 में से सात मरीजों को छुट्टी दे दी गई है. केंद्र द्वारा संचालित आरएमएल अस्पताल सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक था जहां कुल 25 मरीज आए. आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ बी. एल. शेरवाल ने कहा "सोमवार को रात आठ बजे से 11 बजे के बीच करीब 20-25 मरीज अस्पताल पहुंचे. यह भी पढ़ें :Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह का आज शिलान्यास करेंगे सीएम योगी, भगवान राम की जन्मभूमि पर रखेंगे शिलापट्ट

उनमें से किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं." राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं और भारी बारिश के कारण सैकड़ों पेड़ उखड़ गए, जिससे सड़क और हवाई यातायात बाधित हो गया. तेज बारिश और आंधी-तूफान में तीन लोगों की मौत हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

Who Is Medhavi Bidhuri? महिला दिल्ली प्रीमियर लीग में छा गईं '6-7 गर्ल' मेधावी बिधूड़ी, वायरल सेलिब्रेशन ने रातोंरात बना दिया इंटरनेट सेंसेशन

CDK vs PD, DPL 2026 Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेला जा रहा है सीजन का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CDK vs PD, DPL 2026 Match Winner Prediction: क्या दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स मारेगी बाजी या पुरानी दिल्ली 6 करेगी उलटफेर? जानें किसका पलड़ा है भारी

CDK vs PD, DPL 2026 Pitch Report And Weather Update: अरुण जेटली स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर बरसेंगे रन या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? यहां जानें मौसम और पिच का पूरा हाल