राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 365 नए मामले दर्ज, अब तक 663 संक्रमितों की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की जान जाने से राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 663 हो गई. वहीं 365 नये मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 40,145 हो गए, जिनमें से अभी 11, 097 मरीजों को इलाज जारी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-PTI)

जयपुर, 30 जुलाई: राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से नौ और लोगों की जान जाने से राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 663 हो गई. वहीं 365 नये मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 40,145 हो गए, जिनमें से अभी 11, 097 मरीजों को इलाज जारी है. अधिकारी ने बताया कि अजमेर में तीन, बीकानेर तथा नागौर में दो-दो और सवाई माधोपुर तथा जयपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई, जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 663 हो गई है. केवल जयपुर में ही कोरोना वायरस से 184 लोगों की जान गई है.

जबकि जोधपुर में 81, भरतपुर में 53, अजमेर में 41, बीकानेर में 38, कोटा में 34, पाली में 30, नागौर में 25 और धौलपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 37 रोगियों की भी यहां मौत हुई है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Vaccine Update: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने कहा- ऑक्सफोर्ड के COVID-19 टीका के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण प्रोटोकॉल को किया जाए संशोधित

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में 365 नये मामले आए, जिनमें से कोटा में 108, अजमेर में 50, अलवर में 48, बीकानेर में 42, जयपुर में 42, भीलवाड़ा में 21 और चित्तौड़गढ़ में 15 नये मामले सामने आए. राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू भी लगा हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड