देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 307 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 307 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,604 पर पहुंच गयी।
भोपाल, चार जुलाई, मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 307 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,604 पर पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से पांच और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 598 हो गयी है।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इन्दौर में तीन, तथा धार और कटनी में एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 185 रोगी स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर चले गए। प्रदेश में अब तक 11,234 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 2,727 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े | कोरोना से जंग: दिल्ली में रिकवरी रेट 70% के पार पहुंचा, 24 घंटे में आए 2,505 नए मामले.
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 241 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 71, भोपाल में 105, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 21, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 78 नये मामले मुरैना में सामने आये , जबकि भोपाल में 51, इंदौर में 34, ग्वालियर में 28 एवं देवास और पन्ना में 11-11 नये मामले सामने आये हैं।
प्रदेश में एक दिन में अचानक संक्रमण के अधिक मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने इसकी वजह ‘‘किल कोरोना’’ अभियान बताया। उन्होंने बताया, ‘‘इस अभियान के तहत एक जुलाई से घर-घर सर्वे किया जा रहा है। इससे एक दिन में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस अभियान के दौरान यह संख्या और बढ़ सकती है।’’
प्रदेश भर में किल कोरोना अभियान एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जा रहा है।
राजस्थान की सीमा से लगा प्रदेश का मुरैना संक्रमण का नया केन्द्र बन गया है यहां पिछले पांच दिनों में संक्रमण 269 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 618 हो गयी है।
दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

