देश की खबरें | वर्ष 2019 में तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में 3.19 लाख लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 सितंबर पिछले साल देश में हुई 4.49 लाख सड़क दुर्घटनाओं में से लगभग 71 प्रतिशत सड़क दुर्घटना, तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुई। यह जानकारी संसद को शनिवार को दी गई।

सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री वी के सिंह ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में कहा, ‘‘उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पिछले कैलेंडर वर्ष 2019 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की कुल संख्या 4,49,002 है। इनमें से 3,19,028 सड़क दुर्घटनाएं (71.1%) दुर्घटना, तेज गति से वाहन चलाने से हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Journalist Rajeev Sharma Arrested: पत्रकार राजीव शर्मा को संवेदनशील सूचना के बदले पैसे देने के आरोप में चीनी महिला और उसका नेपाली साथी गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हर जिले में सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘‘सांसदों की सड़क सुरक्षा समिति’’ को सूचित किया है।

मंत्री ने कहा कि उस जिले के संसद सदस्य (लोकसभा) इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

यह भी पढ़े | COVID-19 के प्रकोप के कारण देश में कम हुई अन्य वजहों से मौत, देखें चौंकाने वाले आंकड़े.

सिंह ने कहा कि मंत्रालय ने शिक्षा, इंजीनियरिंग (सड़क और वाहन दोनों), प्रवर्तन और आपातकालीन देखभाल के आधार पर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को हल करने के लिए एक बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है।

भारत में प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक है। इन दुर्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं और करीब 3 लाख अपंग हो जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)