चेन्नई/बेंगलुरु , 10 जुलाई तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 2,913 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,16,011 हो गयी जबकि 49 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 33,371 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,321 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 24,49,873 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 32,767 हो गयी है।
कोयंबटूर में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 338 नये मामले सामने आए जबकि रामनाथपुरम में केवल छह नये मरीज मिले। राजधानी चेन्नई में संक्रमण के 174 नये मामले दर्ज किए गए।
गौरतलब है कि तमिलनाडु में 21 मई को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 36,184 नये मामले सामने आए थे, जिसके बाद से संक्रमण के नये मामलों में लगातार गिरावट जारी है। इस बीच, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,162 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,69,320 हो गयी जबकि 48 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 35,779 पहुंच गयी।
कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक इस दौरान कोविड-19 के 2,879 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 27,96,377 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37,141 हो गयी है।
नये मामलों में बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से सर्वाधिक 452 नये मरीज सामने आए। इसके बाद दक्षिण कन्नड़ में 218, मैसुरु में 211 और हासन में संक्रमण के 178 नये मामले सामने आए। बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में संक्रमण की दर घटकर 1.48 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.22 प्रतिशत बनी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY