एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 2,885 नए मामले, 15 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शनिवार को कोविड-19 के 2,885 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 1,05,139 पहुंच गया।

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 2,885 नए मामले, 15 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 12 सितंबर केरल में शनिवार को कोविड-19 के 2,885 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 1,05,139 पहुंच गया।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 15 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 425 हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 4321 नए केस पाए गए: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि जो नये मामले आये हैं, उनमें से 42 लोग विदेशों से और 137 लोग अन्य राज्यों से लौटे हैं तथा 2,640 लोग परिचितों से संक्रमित हुए।

नये मरीजों में 287 के संबंध में यह पता नहीं चल पाया है कि ये लोग संक्रमण की चपेट में कैसे आए।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: COVID-19 इलाज की न्यूनतम सुविधाएं न मिलने के कम्प्लेंट पर गुंटूर कलेक्टर ने खोया आपा, डॉक्टर की गिरफ्तारी का दिया आदेश.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,शनिवार को 1,944 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी।

विभाग के मुताबिक, राज्य में 28,802 लोगों का कोविड-19 संक्रमण का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).