देश की खबरें | 24 नवंबर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद लौटे थे स्वदेश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 नवम्बर पाकिस्तान में 24 नवम्बर की तारीख को इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2007 में इसी दिन पड़ोसी देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे थे।

स्वदेश लौटने के बाद शरीफ ने 2008 में होने वाले चुनावों में भागीदारी की थी और इस चुनाव के बाद ही जनरल परवेज मुशर्रफ के सैन्‍य शासन का अंत हुआ था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना वायरस से जंग में बीएसईएस यमुना पॉवर ने केजरीवाल सरकार को सौंपी 3 एम्बुलेंस और 50 हैंड सैनिटाइजर मशीन.

देश दुनिया में 24 नवम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1859 - चार्ल्स डार्विन की ‘ऑन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’ का प्रकाशन।

यह भी पढ़े | Former Assam CM Tarun Gogoi Passes Away: असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का निधन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने जताया दुःख.

1874 : अमेरिका के खोजकर्ता जोसेफ फरवेल ग्लिडन ने वाणिज्यिक रूप से सफल कांटेदार तार का पेटेंट हासिल किया।

1963 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या करने वाले व्यक्ति की हत्या। हमलावर ने डलास थाने में उसे बहुत करीब से गोली मारी।

1999 : भारत की कुंजुरानी देवी ने एथेंस में विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

2001 : तुर्की की ग्रैंड नेशनल एसेम्बली ने देश के कानून में बदलाव करके महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के बराबर ला खड़ा किया।

2006 : पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।

2007 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे।

2018 : भारतीय महिला मुक्केबाजी की सुपरस्टार एम सी मेरीकॉम (48 किग्रा) ने दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)