विदेश की खबरें | फिनलैंड में पैदल पार पुल ढहने से 24 लोग जख्मी: पुलिस
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस ने बताया कि यह पुल एस्पो के टैपिओला क्षेत्र में एक निर्माण स्थल के ऊपर था और सुबह में ढह गया। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन 24 लोग जख्मी हो गए हैं। एस्पो राजधानी हेलसिंकी से सटा शहर है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हेलसिंकी विश्वविद्यालय अस्पताल ने कहा कि उसके यहां 15 घायलों को लाया गया है।

अस्पताल के बयान के मुताबिक, ज्यादातर घायलों को 'फ्रैक्चर' हुआ है और वे स्कूली बच्चे हैं।

फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली नीनिस्टो ट्विटर पर कहा, “ टैपिओला में दुर्घटना की खबर हैरान करने वाली है। फिलहाल सहायता प्रदान करना जरूरी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)