देश की खबरें | फरीदाबाद में कॉलेज के बाहर 21 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सोमवार को एक कॉलेज के बाहर 21 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस अपराध के संबंध में दो लोगों की तलाश कर रही है।

बल्लभगढ़ के एसीपी जयवीर राठी ने कहा कि घटना उस समय घटी जब महिला परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली थी।

यह भी पढ़े | EC Notice to Kailash Vijayvargiya: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव आयोग का नोटिस, कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी का मामला.

उन्होंने कहा कि एक वाहन में सवार होकर आए आरोपियों ने महिला का संभवत: अपहरण करने के लिये उसे अंदर खींचने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने उसे गोली मार दी।

एसीपी ने कहा कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव आयोग का नोटिस, विपक्षी नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणी का मामला: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि एक आरोपी महिला का जानकार था।

राठी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)