Delhi: पूर्व प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

दिल्ली में अपनी पूर्व प्रेमिका से संबंध खत्म होने के बाद उसकी अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.;

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

नयी दिल्ली, 15 मई: दिल्ली में अपनी पूर्व प्रेमिका से संबंध खत्म होने के बाद उसकी अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वारका) सुरेंद्र चौधरी ने कहा, "दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के लक्ष्मी विहार का निवासी मानस लाहौरा (19) बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रथम वर्ष का छात्र है. उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया."यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली पुलिस ने कार लुटेरों के गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि सात अप्रैल को फर्जी जी-मेल अकाउंट बनाने के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कोई व्यक्ति उसके अकाउंट पर और उसके परिवार के सदस्यों को उसकी अश्लील तस्वीरें भेज रहा है. अधिकारी ने कहा कि तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी का पता लगाया गया.

आरोपी लाहौरा ने पुलिस को बताया कि वह 2021 से शिकायतकर्ता लड़की के साथ रिश्ते में था और उसने इस साल उससे संबंध तोड़ लिया था. वह उससे बदला लेना चाहता था और इसलिए उसकी अश्लील तस्वीरें भेजता था. पुलिस ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल एक लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बेंगलुरु में युवती से धोखेबाजी: प्यार के जाल में फंसाकर किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा आरोपी गिरफ्तार

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट