Colombia: कोरिंटो में कार बम विस्फोट में 19 घायल, अस्पताल में भर्ती
अधिकारियों ने बताया कि 30,000 लोगों की आबादी वाले शहर कोरिंटो में धमाका हुआ। इस शहर में कोलंबियाई सेना और विद्रोही समूहों के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है। ये विद्रोही समूह कोकीन की तस्करी करते हैं और पास के एंडीज पर्वत पर छिप जाते हैं।
कोलंबिया, 27 मार्च: अधिकारियों ने बताया कि 30,000 लोगों की आबादी वाले शहर कोरिंटो में धमाका हुआ. इस शहर में कोलंबियाई सेना (Colombian Army) और विद्रोही समूहों के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है. यह भी पढ़े: दुनियाभर में COVID-19 मामलों की संख्या 12.60 करोड़, 27.6 लाख से अधिक मरे
ये विद्रोही समूह कोकीन की तस्करी करते हैं और पास के एंडीज पर्वत पर छिप जाते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोरिंटो में शुक्रवार को नगर निकाय की इमारत के पास एक कार में विस्फोट हुआ.
डिप्टी मेयर लियोनार्दो रिवेरा ने बताया कि उस समय शहर के मेयर इमारत में नहीं थे लेकिन नगर निकाय के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
संबंधित खबरें
Peninsula Business Park Bomb Threat: मुंबई के पेनिनसुला बिजनेस पार्क में बम की धमकी, कुछ समय के लिए मचा हड़कंप
Vijender Gupta Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल, PM मोदी, शाह सहित कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल, पुलिस जांच में जुटी
Colombia Plane Crash: कोलंबिया में बड़ा हादसा, उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हुआ मिलिट्री का C-130 हरक्यूलिस विमान, 34 लोगों की मौत; VIDEO
VIDEO: काबुल के रिहैब सेंटर पर पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा मौतें, तालिबान ने बताया मानवता के खिलाफ अपराध
\