विदेश

दुनियाभर में COVID-19 मामलों की संख्या 12.60 करोड़, 27.6 लाख से अधिक मरे

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12.60 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 27.6 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है.

दुनियाभर में COVID-19 मामलों की संख्या 12.60 करोड़, 27.6 लाख से अधिक मरे
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Shutterstock)

वॉशिंगटन, 27 मार्च : दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12.60 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 27.6 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) ने यह जानकारी दी है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (Csse) ने शनिवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 126,026,603 और 2,766,824 है.

सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 30,155,046 मामलों और 548,067 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. वहीं, 12,404,414 मामलों और 307,112 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश भारत (11,846,652), फ्रांस (4,526,530), रूस (4,451,565), ब्रिटेन (4,339,157), इटली (3,488,619), स्पेन (3,255,324), तुर्की (3,149,094), जर्मनी (2,754,019), कोलम्बिया (2,367,337), अर्जेटीना (2,291,051), मेक्सिको (2,214,542) और पोलैंड (2,189,966) हैं. यह भी पढ़ें : Coronavirus Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 12.46 करोड़

कोरोना से हुई मौतों के मामले में मेक्सिको 200,862 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है. इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश भारत (160,949), ब्रिटेन (126,755), इटली (107,256), रूस (95,410), फ्रांस (94,432), जर्मनी (75,735), स्पेन (75,010), कोलम्बिया (62,645), ईरान (62,223), अर्जेंटीना (55,235), दक्षिण अफ्रीका (52,602), पोलैंड (51,305) और पेरू (50,831) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2021 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).