रायपुर, 12 नवंबर छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1817 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या 2,07,740 हो गई।
राज्य में बृहस्पतिवार को 245 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। कोरोना वायरस संक्रमित 20 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़े | Diwali Firecracker Ban: गुरुग्राम में पटाखे बेचने के आरोप में 4 गिरफ्तार, दुकान किया सील.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के 1817 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 155, दुर्ग से 82, राजनांदगांव से 125, बालोद से 123, बेमेतरा से 51, कबीरधाम से 28, धमतरी से 66 मामले आए । बलौदाबाजार से 94, महासमुंद से 36, गरियाबंद से 53, बिलासपुर से 136, रायगढ़ से 215, कोरबा से 123, जांजगीर—चांपा से 169, मुंगेली से 36 मामले आए।
गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से एक, सरगुजा से 36, कोरिया से 30, सूरजपुर से 29, बलरामपुर से 26, जशपुर से 25, बस्तर से 36, कोंडागांव से 31, दंतेवाड़ा से 44, सुकमा से आठ, कांकेर से 34, नारायणपुर से छह मामले आए।
यह भी पढ़े | Manipur: 287 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, असम राइफल्स ड्रग पेडलर्स की तलाश में जुटी.
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,07,740 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 1,85,152 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 20,061 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2527 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 43,056 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 628 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY