एजेंसी न्यूज

Delhi: दिल्ली में पिता की हत्या करने के आरोप में 17 वर्षीय युवक गिरफ्तार

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में अपने पिता की हत्या करने के आरोप में 17 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Delhi: दिल्ली में पिता की हत्या करने के आरोप में 17 वर्षीय युवक गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits file)

नयी दिल्ली, 6 सितंबर : उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में अपने पिता की हत्या करने के आरोप में 17 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, घटना 22 अगस्त को हुई जब आरोपी का पिता और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) कर्मी शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी को अपशब्द कहने लगा.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि लड़के ने जब पिता बंसी लाल (42) को रोकने का प्रयास किया तो उसने अपने बेटे को पीटा जिससे उसके सिर में चोट आई. इसके बाद लड़के ने अपने पिता पर लकड़ी की वस्तु से प्रहार किया. यह भी पढ़ें : लखीमपुर से भाजपा विधायक का हार्टअटैक से निधन, योगी व केशव ने जताया शोक

अधिकारी ने बताया कि लाल को शाम चार बजे पहाड़गंज के उत्तर रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां 15 मिनट बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. कलसी ने कहा कि मृतक शराब पीने का आदी था. इस संबंध में रविवार को एक मामला दर्ज किया गया और अगले दिन नाबालिग लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).