एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आरबीआई को 15 एनबीएफसी ने पंजीकरण प्रमाणपत्र वापस लौटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज और रिवॉल्विंग इन्वेस्टमेंट्स सहित 15 एनबीएफसी ने विभिन्न कारणों से अपने पंजीकरण प्रमाणपत्र वापस कर दिए हैं।

जरुरी जानकारी | आरबीआई को 15 एनबीएफसी ने पंजीकरण प्रमाणपत्र वापस लौटाए

मुंबई, 10 मई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज और रिवॉल्विंग इन्वेस्टमेंट्स सहित 15 एनबीएफसी ने विभिन्न कारणों से अपने पंजीकरण प्रमाणपत्र वापस कर दिए हैं।

आरबीआई ने कहा कि नौ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) एकीकरण, विलय, विघटन या स्वैच्छिक रूप से सेवाएं बंद करने की वजह से वैध इकाई नहीं रह गई हैं।

इन एनबीएफसी में टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा क्लीनटेक कैपिटल, नेपरोल इन्वेस्टमेंट्स, यूएसजी फाइनेंशियल सर्विसेज, ऊर्जा कैपिटल, वंदना डीलर्स, एबीआरएन फाइनेंस, जोधानी मैनेजमेंट और जेडीएस सिक्योरिटी शामिल हैं।

इनके अलावा छह एनबीएफसी ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (एनबीएफआई) कारोबार से बाहर निकलने के बाद अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र वापस कर दिया है। ये कंपनियां वियान ग्रोथ कैपिटल, ड्रैप लीजिंग एंड फाइनेंस, ज्वेल स्ट्रिप्स, रिवॉल्विंग इन्वेस्टमेंट्स, अंशु लीजिंग और ए वी बी फाइनेंस हैं।

इन कंपनियों को पंजीकरण प्रमाणपत्र आरबीआई की तरफ से गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा के लिए दिए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).