देश की खबरें | बिहार में अकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 की मौत, मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के छह जिलों में वज्रपता (अकाशीय बिजली)की चपेट में आकर मंगलवार को 15 लोगों की मौत हो गयी।
पटना, 15 सितंबर बिहार के छह जिलों में वज्रपता (अकाशीय बिजली)की चपेट में आकर मंगलवार को 15 लोगों की मौत हो गयी।
बिहार के गोपालगंज, भोजपुर और रोहतास में तीन-तीन तथा सारण, कैमूर और वैशाली में दो-दो लोगों की मौत अकाशीय बिजली की चपेट में आकर मंगलवार को हो गयी।
यह भी पढ़े | केंद्र सरकार ने कहा, लॉकडाउन में Fake News के कारण प्रवासी श्रमिकों ने किया पलायन.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के छह जिलों में अकाशीय बिजली की चपेट में आकर 15 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। अकाशीय बिजली से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

