बेंगलुरू, दो अक्टूबर येलहांका में स्थित कर्नाटक ऊर्जा निगम लिमिटेड (केपीसीएल) की ऊर्जा उत्पादन इकाई में शुक्रवार की सुबह तेल फैल जाने के कारण लगी आग में करीब 15 लोग झुलस गए जिनमें दो की हालत गंभीर है। यह जानकारी केपीसीएल ने दी।
कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि सभी 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केपीसीएल ने कहा, ‘‘आग में दो कर्मचारी ज्यादा झुलस गए हैं जबकि शेष कर्मचारी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं...किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’
केपीसीएल के मुताबिक भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को परियोजना के निर्माण और पायलट परीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है जो अब पूरा होने के करीब है।
कंपनी ने कहा कि क्लीनिकल परीक्षण पूरा होने पर परियोजना को आगे संचालन और देखरेख के लिए निगम को सौंपा जाना था।
केपीसीएल ने कहा कि दो अक्टूबर को परीक्षण के दौरान बियरिंग में तेल फैल जाने के कारण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘जैसा कि बताया जा रहा था यह विस्फोट नहीं था बल्कि आग लगने की घटना थी जो ऊर्जा संयंत्र में तेल के लीकेज के कारण हुई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY